Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदून, रुड़की, अल्मोड़ा समेत सात केंद्रों पर तीन दिसंबर को लगेगा पासपोर्ट...

दून, रुड़की, अल्मोड़ा समेत सात केंद्रों पर तीन दिसंबर को लगेगा पासपोर्ट मेला

देहरादून: क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून की ओर से पासपोर्ट सेवा केंद्र हाथीबड़कला, पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर, रुड़की व श्रीनगर गढ़वाल में तीन दिसंबर को पासपोर्ट मेला लगेगा।

आज से जारी होने लगेंगे अप्वाइंटमेंट
इसमें नए आवेदकों के अलावा पुनर्निर्धारित करने वाले आवेदक भी शामिल हो सकते हैं। अप्वाइंटमेंट आज सुबह से जारी होने लगेंगे।

अप्वांटमेंट सीट के साथ आना होगा केंद्र में
आवेदकों के पासपोर्ट को समय पर बनाने के लिए पासपोर्ट मेला आयोजित किया जा रहा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि सामान्य व तत्काल श्रेणी के तहत पासपोर्ट आवेदन पत्र जमा करने के लिए www.passportindia.gov.in पर आवेदन करने व दस्तावेज जमा करने के बाद अप्वांटमेंट सीट के साथ केंद्र में आना होगा।

बायोमैट्रिक, फोटो कराने होंगे उपलब्ध
आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद बायोमैट्रिक, फोटो उपलब्ध कराने होंगे। इसके अलावा अप्वाइंटमेंट सीट के प्रिंट आउट, सभी दस्तावेज की मूल प्रति व उनकी फोटो प्रति को लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र अथवा संबंधित पीओपीएसके में आवेदन जमा होंगे।

पुनर्निर्धारित वाले आवेदन भी लिए जाएंगे
उन्होंने बताया कि तीन दिसंबर को पासपोर्ट मेले में नए आवेदकों के अलावा पुनर्निर्धारित वाले आवेदन भी लिए जाएंगे। यदि आवेदक पुनर्निर्धारित की तिथि पर सेवा केंद्र में उपस्थित नहीं होता है तो ऐसे में आगामी तिथि का कोई विकल्प नहीं रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments