Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदून विवि में शुरू हुए प्रवेश, पहले चरण में केवल इन 16...

दून विवि में शुरू हुए प्रवेश, पहले चरण में केवल इन 16 पाठ्यक्रमों में मिलेगा एडमिशन

देहरादून : दून विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया आज यानी 25 जुलाई से शुरू हो रही है। पहले चरण में विवि उन 16 पाठ्यक्रमों में प्रवेश दे रहा है, जिनमें निर्धारित सीट से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें एक पाठ्यक्रम स्नातक का और शेष 15 पाठ्यक्रम परास्नातक के हैं। इन पाठ्यक्रमों की 695 सीट के लिए प्रवेश प्रक्रिया 25 से 30 जुलाई तक चलेगी।

वर्तमान में संचालिए किए जा रहे 38 पाठ्यक्रम

बाकी के 22 पाठ्यक्रमों में विवि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से मेरिट के आधार पर प्रवेश देगा। प्रवेश परीक्षा इसी 31 जुलाई को होगी, जो विश्वविद्यालय एक निजी एजेंसी के माध्यम से कराएगा। विवि के कुलसचिव डा. एमएस मद्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। दून विवि में वर्तमान में 38 पाठ्यक्रम संचालिए किए जा रहे हैं। विवि ने इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 15 जून को आनलाइन पंजीकरण शुरू किया था।

कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो साल विवि अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली प्रवेश परीक्षा नहीं करवा पाया था, लेकिन इस बार प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश देने की तैयारी की गई है। विवि की परीक्षा समिति ने तय किया है कि 31 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।-प्रो. सुरेखा डंगवाल, कुलपति, दून विवि

युवाओं के लिए जरूरी जानकारी

  • स्नातक में कुल पाठ्यक्रम 15
  • परास्नातक में कुल पाठ्यक्रम 23
  • कुल सीट 1245
  • स्नातक में 95
  • सामान्य परास्नातक में 515
  • इंटीग्रेटेड परास्नातक में 425
  • सर्टिफिकेट कोर्स की सीट 210

अब विवि में गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी बोली का सर्टिफिकेट कोर्स भी

स्कूल आफ लैंग्वेज के तहत स्थानीय बोली-भाषा को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी बोली का एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स पिछले वर्ष से शुरू किया है। इसके लिए 20-20 सीट निर्धारित की गई हैं।

इन पाठ्यक्रमों में आज से प्रवेश

बैचलर आफ केमिस्ट्री, एमए मास मीडिया कम्युनिकेशन स्टडीज, एमए स्पेनिश, एमएससी गणित, एमएससी-एमए भूगोल, एग्जीक्यूटिव एमबीए, एमए थियेटर, एमटेक-पर्यावरण तकनीकी, एमए फ्रेंच, एमए जैपेनीज, एमए सोशल वर्क, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमए जर्मन, एमए चाइनीज, एमए मानव शरीर विज्ञान।

प्रवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • 16 पाठ्यक्रमों में प्रवेश: 25 जुलाई से 30 जुलाई तक
  • 22 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा: 31 जुलाई को दोपहर 11 बजे से एक बजे तक
  • परीक्षा केंद्र: देहरादून (दून विवि), हल्द्वानी, लखनऊ और दिल्ली
  • प्रवेश के लिए काउसलिंग: आठ से 14 अगस्त 2022
  • कक्षाएं प्रारंभ होंगी: 16 अगस्त, 2022
  • विवि की वेबसाइट: www.doonuniversity.org
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments