Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदूसरी डोज के लिए भी बुक करना पड़ रहा स्लॉट, लोग परेशान

दूसरी डोज के लिए भी बुक करना पड़ रहा स्लॉट, लोग परेशान

अब कोरोना टीके की दूसरी खुराक लगाने के लिए भी ऑनलाइन स्लॉट बुक कराना पड़ रहा है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतें हो रही हैं। अभी तक कोरोना टीके की दूसरी खुराक के लिए 18 साल से 44 साल तक की आयु वर्ग के लोगों को भी स्लॉट बुक करने या ऑनलाइन पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होती थी। उन्हें पहले लगे टीके की जानकारी आईडी और मोबाइल नंबर बताना होता था। जिसे टीकाकरण केंद्र पर ही टीकाकरण अधिकारी द्वारा ऑनलाइन सत्यापित किया जाता था।

इसके बाद टीके की दूसरी खुराक लग जाती थी, लेकिन अब यह व्यवस्था बदल दी गई है। सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर टीके लगने की संख्या सीमित होने के चलते स्लॉट नहीं मिल पा रहा है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने बताया कि पूर्व में दूसरी खुराक के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक नहीं करना होता था, लेकिन अब सरकारी केंद्रों पर भीड़ बढ़ने की आशंका के मद्देनजर कोवैक्सीन टीके की दूसरी खुराक लगाने के लिए भी 18 से 44 साल तक की आयु वर्ग के लोगों को पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जबकि 45 साल से अधिक की आयु वाले लोगों को 84 दिन बाद टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि कोवीशील्ड टीके की दूसरी खुराक के लिए टीकाकरण केंद्र में जाने से पहले अभी ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी नहीं है। यह व्यवस्था फिलहाल लागू की गई है। आने वाले समय में जिस तरह से परिस्थितियां बनेंगी नियमों में बदलाव किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments