Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदूसरों की रक्षा करने वाला खुद फांसी के फंदे से लटका

दूसरों की रक्षा करने वाला खुद फांसी के फंदे से लटका

देहरादून। संवाददाता। डोईवाला कोतवाली के जौलीग्रांट में एक सेटरिंग स्टोर के चौकीदार की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकती मिली। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

जौलीग्रांट पुलिस चौकी इंचार्ज शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि आकाश पुत्र गिरीश निवासी बहबलपुर, थाना छबरा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश का निवासी था। वह बिल्डिंग सेटरिंग सप्लायर रोहतक निवासी नरेश के यहां काम करता था। नरेश ने सेटरिंग के लिए पुराने हिमालय हॉस्पिटल गेट से जौलीग्रांट सैनिक मोहल्ले को जाने वाले मार्ग पर एक पुराना रेस्टोरेंट किराए पर ले रखा था। उसी में आकाश इन दिनों सेटरिंग की देखभाल करता था।

पूछताछ में पता चला कि नरेश ने जब आकाश को मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने कोई रिस्पॉंस नहीं दिया। इस पर नरेश ने जौलीग्रांट में ही रहने वाले एक साथी साबिर हुसैन को आकाश के बारे में जानकारी लेने को कहा। साबिर हुसैन ने रेस्टोरेंट्स के बाहर ताला देखा तो वह दीवार से अंदर घुसा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments