Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनदेर रात तेज बारिश होने से मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, रास्ते...

देर रात तेज बारिश होने से मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, रास्ते बंद

देहरादून। गुरुवार रात तेज बारिश होने से मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह भूस्खलन हो गया। जिस वजह से त्यूनी, चकराता, मसूरी, धनोल्टी, नई टिहरी, मलेठा मार्ग आज तड़के से बंद पड़ा है।

आज सुबह करीब छह बजे यहां भूस्खलन हो गया। जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

एनएच के कर्मचारी मार्ग खोलने में जुटे हुए हैं। जेसीबी से सड़क पर आया मलबा हटाया जा रहा है। लेकिन लगातार पहाड़ी से गिर रहे मलबे और बोल्डर को हटाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एनएच के अधिकारी शिव सिंह रावत ने बताया कि कांडीखाल के पास स्लाइडिंग जोन होने के कारण लगातार मलबा और बोल्डर पहाड़ी से गिर रहे हैं। यहां सड़क के दोनों ओर जेसीबी तैनात की गई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments