Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनदेवप्रयाग-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

देवप्रयाग-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

देवप्रयाग। देवप्रयाग-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर सकनिधार के समीप एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। एक कार सवार गंभीर रूप से घायल है।
सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मृतकों और घायलों को खाई से निकाला। घायल को 108 एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि वाहन देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा था। अभी वाहन सवार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं रुद्रप्रयाग में गुप्तकाशी-जाखधार मोटर मार्ग पर अज्ञात शव मिला है। प्रथम दृष्टया ठंड से मौत होना बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस मौजूद है।

ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत
हल्द्वानी में लालकुआं के उत्तरायणी मेले में ड्यूटी के बाद घर जा रहे पुलिस कांस्टेबल चेतन गंगवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक सड़क पर लगे बैरियर से टकरा गई। चेतन ने हालांकि हेलमेट पहना था। बाइक बैरियर से टकराने के बाद जब सड़क पर रपटी तो हेलमेट का फीता चेतन के गले में फंस गया और फीते से गले की नस कट गई।

मूल रूप से आवास विकास किच्छा निवासी चेतन गंगवार (26) पुत्र अयोध्या प्रसाद करीब 10 महीने से भीमताल थाने में तैनात था। इन दिनों उसकी ड्यूटी लालकुआं में आयोजित उत्तरायणी मेले में लगी थी। सोमवार रात को ड्यूटी करने के बाद चेतन अपनी बाइक से किच्छा लौट रहा था। लालकुआं से कुछ आगे सुभाष नगर बैरियर के पास उसकी बाइक सड़क पर लगे बैरियर से टकराकर रपट गई।

गंभीर रूप से घायल चेतन को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, कोतवाल संजय कुमार, काठगोदाम एसओ नंदन सिंह रावत, बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक को श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments