Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेवस्थानम बोर्ड: बोर्ड के विरोध में केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों ने गुप्तकाशी में...

देवस्थानम बोर्ड: बोर्ड के विरोध में केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों ने गुप्तकाशी में निकाली रैली, लिया ये संकल्प

देहरादून। देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों ने बुधवार को गुप्तकाशी में रैली निकाली। इस दौरान तीर्थपुरोहितों ने कहा कि बोर्ड भंग होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने इसका संकल्प लिया।

चारधाम देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों का आंदोलन 32वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार व बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। 

इससे पहले मंगलवार को केदारनाथ में आचार्य संजय तिवारी के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने बोर्ड के विरोध में बारिश के बीच धरना दिया। उनका कहना था कि जब तक मांगपूर्ति नहीं होती, वे आंदोलनरत रहेंगे।

इधर, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती ने बताया कि गुप्तकाशी में हुई रैली केदारघाटी के सभी गांवों से वह लोग शामिल हुए, जिनका केदारनाथ से संबंध है।

उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के गठन के पहले से ही तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारी विरोध करते आ रहे हैं। बावजूद इसके सरकार ने उन्हें बिना विश्वास में लिए बोर्ड का गठन व विस्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments