Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेव संस्कृति विवि पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, शांतिकुंज के महादेव मंदिर में की...

देव संस्कृति विवि पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, शांतिकुंज के महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सोमवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय में स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर शांतिकुंज व देव संस्कृति विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। दोपहर करीब एक बजे राष्ट्रपति शांतिकुंज पहुंचे। यहां उन्होंने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

विवि के कुलसचिव बलदाऊ दिवांगन ने बताया कि राष्ट्रपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय में स्थित एशिया के प्रथम बाल्टिक सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र का अवलोकन करेंगे और प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा लगाएंगे। इसके बाद वह गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचेंगे। वहां युग ऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के कक्ष का दर्शन करेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments