Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादूनः चंडीगढ़ से 3095 और राजस्थान से 214 यात्रियों को लाया गया...

देहरादूनः चंडीगढ़ से 3095 और राजस्थान से 214 यात्रियों को लाया गया वापस

देहरादून। चंड़ीगढ़ में फंसे राज्य के 3095 यात्रियों को लेकर 113 बसें मंगलवार को वापस पहुंच गई, जबकि जयपुर से आने वाली कुछ बसों के देर रात तक पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में आने व जाने के लिए अभी तक कुल 1.65 लाख लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 30 हजार ऐसे हैं, जिन्होंने दूसरे राज्यों में जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

प्रदेश सरकार के अन्य प्रदेशों में फंसे राज्य के लोगों को वापस लाने के निर्णय के क्रम में अभी तक 5669 लोगों को वापस लाया जा चुका है। मंगलवार को चंड़ीगढ़ से 3095 यात्रियों को वापस लाया गया। इन्हें स्पोटर्स कॉलेज रायपुर और गेंडीखाता हरिद्वार तक लाया गया। सभी यात्रियों से मेडिकल सद्दटफिकेट लेने के साथ ही इनकी स्क्रीनिंग की गई। उत्तराखंड लाने के बाद एक बार फिर इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद 113 बसों में 87 बसों को गढ़वाल मंडल और 26 बसों को कुमाऊं मंडल भेजा गया। इनमें 2393 प्रवासी गढ़वाल एवं 702 प्रवासी कुमाऊं के थे। इसके अलावा छह बसों से राजस्थान से भी 215 यात्रियों को वापस लाया गया है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि जहा सभी यात्रियों को लाया जाना है, उन सभी प्रदेशों में मानक संचालन प्रक्रिया भेज दी गई हैं। सभी लोगों को संबंधित जिलों में होम क्वारंटाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबको वापस लाएगी। प्राथमिकता शिविरों, रास्तों व दूसरे स्थानों पर फंसे हुए लोगों को वापस लाने की है। इसके बाद सभी को वापस लाया जाएगा। अभी तक बाहर से आने वाले यात्रियों का विवरण

राजस्थान- 973

हरियाणा- 1007

चंडीगढ़ – 3113

निजी वाहनों से आने वाले लोग – 576

पाच मई को चंड़ीगढ़ से इन जिलों को आए यात्री

जिला – यात्री – बसें

टिहरी- 1049- 39

पौड़ी – 451- 15

देहरादून – 78 – 2

हरिद्वार – 14-1

उत्तरकाशी- 381-13

चमोली- 291-10

रुद्रप्रयाग- 205-9

नैनीताल- 630-22

चंपावत – 68- 2

————-

कुल – 3095- 113

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments