Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदेहरादूनः प्रेमिका की सगाई के बाद तनाव में आए प्रेमी ने फांसी...

देहरादूनः प्रेमिका की सगाई के बाद तनाव में आए प्रेमी ने फांसी लगा की खुदखुशी

देहरादून। देहरादून में प्रेम में विफल होने पर एक युवक ने अपने नए मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एमबीए करने के बाद युवक मुंबई में नौकरी कर रहा था। तनाव के चलते बीस दिन पहले वह दून लौटा था। परिवार लाख कोशिशों के बाद भी उसे अवसाद से बाहर नहीं निकाल सका।

शहर की यमुना कालोनी स्थित पीडब्लूडी कालोनी निवासी प्रणव सक्सेना (27) ने बृहस्पतिवार को प्रेमनगर के केहरी गांव स्थित अपने नए मकान में आत्महत्या कर ली। शाम सात बजे के करीब सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वीडियोग्राफी कराकर शव को नीचे उतार लिया।

एसओ धर्मेन्द्र रौतेला ने बताया कि प्रणव सक्सेना एमबीए करने के बाद मुंबई की एक कंपनी में काम कर रहा था। बातचीत में पता चला है कि प्रणव किसी लड़की से प्रेम करता था। दो माह पहले उसकी सगाई हो गई।
प्रेमिका की सगाई होने के बाद से प्रणव तनाव में था। बीस दिन पहले वह मुंबई से दून आ गया था। परिवार के सदस्यों ने उसे समझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

सक्सेना परिवार ने हाल में ही केहरी गांव में नया मकान बनाया है। परिवार अभी तक शिफ्ट नहीं हुआ। दिन में प्रणव चॉबी लेकर नए मकान पर आ गया था। इसी दौरान प्रणव ने मौत को गले लगा लिया। हालांकि घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments