Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदेहरादूनः रायपुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला 11वीं के छात्र...

देहरादूनः रायपुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला 11वीं के छात्र का शव

देहरादून। रायपुर के बांसवाड़ा के जंगलों में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। उक्त सूचना पर चैकी प्रभारी बालावाला मय फोर्स मौके पर पहुंचे। जहां एक युवक, पेड़ पर मफलर बांध कर लटका हुआ था। उसके गले में स्कूल का आईडी कार्ड लटका हुआ था।

रविवार को यह मामला सामने आया। जिसमें मृतक के गले में लटके आईडी कार्ड के आधार पर उक्त युवक की पहचान अभिषेक बिष्ट पुत्र बिजेंद्र सिंह बिष्ट, उम्र 17 वर्ष, निवासी लेन न. 01 बृंदावन विहार, बालावाला, थाना रायपुर के रूप में हुई।

पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया गया। परिजनों ने बताया गया कि मृतक युवक राजकीय इंटर कॉलेज बालावाला में 11वीं कक्षा का छात्र था। वहीं पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक के पिता बिजेंद्र सिंह बिष्ट की मौजूदगी में पंचायतनामा किया गया। शव को पोस्टमार्टम के दून अस्पताल लया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments