Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादूनः संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सीएए को...

देहरादूनः संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सीएए को कहा-काला कानून

देहरादून में कांग्रेस की रैलीदेहरादून। पूरे देश में आज नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ रैली आज निकाली जा रही है।
इसी क्रम में राजधानी देहरादून में भी यह रैली निकाली गई। जिसमें उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात है। रैली से पहले देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में सभा का आयोजन किया गया। जहां केंद्र सरकार को सीएए, एनआरसी और महंगाई को लेकर कटघरे में खड़ा किया। इसके बाद राजीव भवन से रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रतिभाग कर रहे हैं।

dehradun : Congress 'Save the Constitution Save the Country' rally in photos

रैली में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। नागरिकता संशोधन कानून को काला कानून बताया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि आज राजीव भवन से यह रैली निकाली जाएगी। रैली गांधी पार्क, पलटन बाजार, राजा रोड से गांधी रोड होते हुए राजीव भवन पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि रैली की व्यवस्था को लेकर कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

‘कांग्रेस बचाओ, राहुल लाओ’ रैली
वहीं प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस की इस रैली पर तंज करते हुए कहा कि ये ‘कांग्रेस बचाओ, राहुल लाओ’ रैली है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान के साथ बार बार खिलवाड़ किया। अब उसके संविधान बचाओ के नारे पर हैरानी हो रही है और हंसी आ रही है।

यहां जारी एक प्रेस बयान में प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस की आज होने वाली रैली पर कहा कि कांग्रेस ने विभाजन से लेकर 70 साल तक देश का नुकसान किया। अब देश की कांग्रेस से रक्षा करने की आवश्यकता है।

कांग्रेस ने संविधान के साथ जमकर खिलवाड़ किया। उन्होंने आपातकाल से लेकर पूर्ण बहुत की निर्वाचित सरकारों को गिराने के संविधान में अनावश्यक संशोधन के लिए कांग्रेस को गुनाहगार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाथ संविधान से खिलवाड़ के अपराधों से रंगे हैं।

देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन आज, तीसरी ‘आंख’ रखेगी नजर
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में आज हो रही कांग्रेस रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों पर तीसरी आंख से नजर रखी जाएगी। आयोजकों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की हिदायत दी गई है।

शहर के चारों तरफ से आने वाली बसों और दूसरे वाहनों को पार्किंग के अलग-अलग इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान कई मार्गों का यातायात डायवर्ट है। सिटी बसों और विक्रमों के भी रूट बदले गए हैं। एसपी सिटी श्वेता चैबे शुक्रवार को सीओ सिटी शेखर सुयाल को साथ लेकर सुरक्षा प्रबंधों में जुटी रहीं।

छह कंपनी पीएसी के अलावा दो एएसपी, छह सीओ के अलावा लोकल और रेंज स्तर से उपलब्ध पुलिस बल को लगाया गया है। थाना प्रभारियों को अपने साथ एक-एक वीडियोग्राफर रखने को कहा गया है। हालांकि शहर के तमाम चैराहों पर पुलिस के कैमरे पहले से लगे हुए हैं। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने रात में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments