Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादूनः स्मार्ट सिटी की स्मार्ट आंखे अब धर दबोचेगी अपराधियों को

देहरादूनः स्मार्ट सिटी की स्मार्ट आंखे अब धर दबोचेगी अपराधियों को

प्रतीकात्मक तस्वीरदेहरादून। देहरादून स्मार्ट सिटी से किसी अपराधी के बच निकलने की उम्मीद अब न के बराबर रहेगी। राजधानी में 450 आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें से 250 कैमरे फरवरी तक लग जाएंगे। शेष कैमरे मई तक लग जाएंगे। इन कैमरों में कैद फोटो व अन्य जानकारी एनालिटिकिल इंजन तकनीक से अपराधी के चेहरे की पहचान करेगी।
देहरादून स्मार्ट सिटी के तहत शहर में कई सार्वजनिक स्थलों पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कैमरे लगाए जाने हैं। इनका संचालन ‘सदैव दून’ (आईसीसीसी) से होगा। इनमें पुलिस की मदद से अपराधियों की फोटो अपलोड की जाएगी। उसके बाद वह अपराधी शहर के जिस भी क्षेत्र में दिखेगा। उसकी फोटो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कैमरे के जरिये तुरंत ‘सदैव दून’ को मिल जाएगी। उसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस तक भी पहुंच जाएगी।

जानकारी मिलते ही होगी कार्रवाई
‘सदैव दून’ में एनालिटिकल इंजन फोटो में मौजूद चेहरे की पहचान करेगा। डाटा, इंटरनेट और सोशल मीडिया पर सर्च कर संबंधित फोटो वाले व्यक्ति का पता लगाया जाएगा। जानकारी मिलते ही उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए शहर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। यह कैमरे लापता लोगों को खोजने में मददगार साबित होंगे। इन कैमरों के सॉपटवेयर में लापता लोगों की फोटो भी अपलोड करेंगे। उसके बाद जहां संबंधित व्यक्ति दिखेगा पुलिस तक उसका मैसेज पहुंच जाएगा।
– डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, सीईओ, देहरादून स्मार्ट सिटी लि.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments