Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदेहरादून:महिलाओं से दुष्कर्म के तीन केस,लाखों हड़पने के बाद जान से मारने...

देहरादून:महिलाओं से दुष्कर्म के तीन केस,लाखों हड़पने के बाद जान से मारने की धमकी

देहरादून में तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। दो मामले रायपुर थाना क्षेत्र के हैं। आरोप है कि शादी का झांसा देकर एक कारोबारी ने महिला से दुराचार किया और अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दूसरे मामले में महिला से दुराचार किया और लाखों रुपये हड़पे गए। तीसरा मामला कैंट कोतवाली क्षेत्र का है। नौकरी के नाम पर महिला से दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता से 37 लाख रुपये हड़पे: रायपुर थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी के अनुसार, एक कॉलोनी की महिला ने अमित गर्ग पुत्र जनार्दन गर्ग निवासी न्यू यमुना कॉलोनी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और 37 लाख हड़पने का मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि अमित से पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला ने बताया कि अमित ने झूठ बोला था कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। पुलिस के अनुसार, अमित का पुरानी गाड़ियां सेल करने का बिजनेस है। उसने कई और लोगों से भी धोखाधड़ी करते हुए पैसे लिए। अमित पर एक गैस एजेंसी संचालक ने भी शहर कोतवाली में शिकायत दी है। आरोप है कि अमित कार रिपेयर कराने ले गया और आज तक वापस नहीं की। अब फोन उठाना भी बंद कर दिया है।

महिला को जान से मारने की मिल रही धमकी: रायपुर थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि दूसरा मामला एक तलाकशुदा महिला का है। उसने जसवीर सिंह उर्फ निशू, नेहा कटारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि जसवीर ने शादी का झांसा देते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि जसवीर ने उससे तीन लाख रुपये भी हड़प लिए। उसकी साथी नेहा कटारिया की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन दोनों मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गेस्टहाउस में दुराचार:नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से दुष्कर्म में कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जीएमएस रोड स्थित एक आर्किटेक्चर की गाड़ी चलाता था। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल के अनुसार, महिला ने तहरीर में बताया कि विनय शर्मा ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर रात को बिंदाल पुल के पास बुलाया। वह जैसे ही वहां पहुंची तो आरोपी उसे गाड़ी में बिठाकर सहस्रधारा रोड स्थित एक गेस्टहाउस ले गया। आरोप है कि यहां रात को दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि विनय ने महिला को कहा था कि वह जिससे काम के सिलसिले में मिलवाने वाला है, वो रात को ही मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments