Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून: आज से बिना फास्टैग टोल प्लाजा पर दोगुना शुल्क

देहरादून: आज से बिना फास्टैग टोल प्लाजा पर दोगुना शुल्क

देहरादून। देहरादून हरिद्वार हाईवे के लिए लच्छीवाला में बनाए गए टोल प्लाजा से बिना फास्टैग के आवजाही करने पर दोगुना शुल्क देना होगा। वहीं, स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क पास की व्यवस्था को दिया गया है। सोमवार आज से जहां डोईवाला परिक्षेत्र के लोगों के लिए आवाजाही पूरी तरह से निशुल्क होने जा रही है।  

वहीं, दूसरी ओर बिना फास्टैग के आवाजाही करने वाले वाहनों से दोगुना शुल्क लेने की तैयारियां हो रही है। रविवार को लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनय कंडवाल और जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी के नेतृत्व में तमाम भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और डोईवाला परिक्षेत्र के लिए निजी वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से निशुल्क व्यवस्था करने के लिए सहमति बनाई।

भाजपा नेता विक्रम नेगी ने बताया कि टोल संचालकों से सभी बिंदुओं पर वार्ता होने के बाद सहमति बन गई है। डोईवाला परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निजी वाहनों के लिए निशुल्क पास की व्यवस्था रहेगी। लच्छीवाला टोल प्लाजा के संचालक दीपक हरचंदानी ने बताया कि डोईवाला परिक्षेत्र के निजी वाहनों को निशुल्क आवाजाही पर सहमति बनी है।

इस दौरान नगर पालिका के नामित सभासद रोहित क्षेत्री, भाजपा माजरी अध्यक्ष राजकुमार, भाजयुमो अध्यक्ष डोईवाला अध्यक्ष सोनू गोयल, माजरी अध्यक्ष गुरजीत सिंह, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य परमिंदर सिंह, प्रदीप कान्याल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनमोहन नौटियाल, अनुज जोशी आदि कार्यकर्ता थे। 

इन औपचारिकताओं को करे पूरा तब मिलेगी निशुल्क व्यवस्था

लच्छीवाला टोल प्लाजा के संचालक दीपक हरचंदानी ने बताया कि सोमवार से डोईवाला परिक्षेत्र के निजी वाहनों को निशुल्क आवाजाही की सुविधा मिलेगी। इसके लिए वाहन स्वामियों को सबसे पहले फास्टैग लगवाना होगा। इसके बाद वाहन की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और आधार अथवा अन्य दस्तावेज जिससे उनकी डोईवाला परिक्षेत्र का निवासी होना साबित हो सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments