Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून और अल्‍मोड़ा के बीच हेली सेवा शुरू, अब मिनटों में तय...

देहरादून और अल्‍मोड़ा के बीच हेली सेवा शुरू, अब मिनटों में तय होगा कई घंटों का सफर

Hero Image

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर नवनिर्मित यात्री टर्मिनल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्‍होंने देहरादून-अल्मोड़ा हेली सेवा की भी शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हवाई सेवा परिवहन का प्रमुख जरिया बन गया है। प्रदेश में लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। अल्मोड़ा उत्तराखंड का प्राचीन शहर है। देहरादून-अल्मोड़ा हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन, रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनोत्री, गोचर और जोशियाड़ा के लिए भी जल्द हेली सेवा शुरू होगी।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, राजपुर रोड विधायक खजानदास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, कैंट विधायक सविता कपूर आदि मौजूद रहे।

11 सीटर डबल इंजन वाला हेलीकाप्टर यात्रियों के लिए किया जाएगा प्रयोग

अल्मोड़ा से हेली सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों को आज से हेली सेवा की सुविधा मिलेगी। हेली सेवा शुरू होने से अल्मोड़ा से देहरादून पहुंचने में यात्रियों को घंटों का सफर तय करने से निजात मिलेगी। यात्रियों के लिए करीब पांच हजार रुपया किराया निर्धारित किया गया है। जबकि 11 सीटर डबल इंजन वाला हेलीकाप्टर यात्रियों के लिए प्रयोग किया जाएगा।

लंबे समय से टाटिक से फिर हेली सेवा शुरू करने की मांग उठ रही थी। जिससे की अल्मोड़ा से देहरादून को यात्रा करने वाले यात्रियों को घंटों का सफर तय करने से मुक्ति मिल सके। लगातार उठ रही मांग के बाद प्रशासन ने यहां स हेली सेवा शुरू करने के लिए बीते दिनों कवायद तेज की।

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने भी हेलीपैड का निरीक्षण किया। खामियों को शीघ्र दूर कर हेली सेवा शुरू करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे। जिसके बाद दो अक्टूबर को यहां हेलीकाप्टर की सफल लैंडिंग कराई गई। लेकिन इसके बाद इंतजार बढ़ गया।

सफल ट्रायल के बाद भी हेली सेवा शुरू नहीं होने से लोगों में निराशा देखने को मिली। लेकिन अब लोगों को हेली सेवा लाभ मिलेगा। हेली सेवा से अल्मोड़ा से देहरादून की यात्रा करीब 45 से 53 मिनट की भीतर पूरी होगी। हेलीकाप्टर में दो पायलट होंगे।

सोमवार से शनिवार तक मिलेगी सेवा

  • सोमवार से शनिवार तक हेली सेवा के संचालन को रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है।
  • सोमवार से शनिवार तक देहरादून से 11 बजे करीब हेलीकाप्टर अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरेगा।
  • 12 बजे करीब अल्मोड़ा हेलीपैड पहुंचेगा।
  • अल्मोड़ा से 12 बजकर पांच मिनट पर देहरादून के लिए हेलीकाप्टर उड़ेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments