Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून की इस बेटी ने बढ़ाया मान, बनी लेफ्टिनेंट

देहरादून की इस बेटी ने बढ़ाया मान, बनी लेफ्टिनेंट

डोईवाला: देहरादून के रायपुर विकासखंड की कुडिय़ाल ग्राम सभा (थानों) की बेटी पूनम कुकरेती अपनी मेहनत के दम पर भारतीय सेना की मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट पद पर अफसर बनी है। उन्होंने बरेली मिलिट्री हॉस्पिटल में जॉइनिंग भी कर दी है। पूनम कुकरेती की कामयाबी पर परिवार रिश्‍तेदारों के साथ ही गांव क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।कुडिय़ाल गांव (थानों) निवासी ग्रामीण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली निवासी पूनम कुकरेती पुत्री रमेश कुकरेती का भारतीय सेना के मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। इससे पूरे परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। पूनम कुकरेती ने राजकीय इंटर कॉलेज थानों से प्रथम श्रेणी में इंटरमीडिएट पास किया। बीएससी नर्सिंग स्वामी राम हॉस्पिटल जौलीग्रांट से बीएससी नर्सिंग भी प्रथम श्रेणी में पास करने के बाद एसएससी के माध्यम से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। उनके पिता रमेश कुकरेती व माता विजय लक्ष्मी कुकरेती ने पूनम की सफलता को उसकी मेहनत व लगन का परिणाम बताया।कुडिय़ाल ग्राम सभा के प्रधान महेश कुकरेती ने बताया कि पूनम कुकरेती के लेफ्टिनेंट बनने से पूरे ग्रामीण इलाकों में खुशी का माहौल है। वह युवाओं के लिए खासकर लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल बन हुई है। जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, रामनगर डांडा के प्रधान रविंद्र, रमेश सोलंकी, अनिल सोलंकी, किशोर सोलंकी, सुरेंद्र उनियाल, दिनेश कोठारी, राधेश्याम बहुगुणा, जगदीश ग्रामीण, अनिल तीर्थवाल ने भी इसे गांव के लिए उपलब्धि बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments