विकासनगर (देहरादून)। देहरादून के सहसपुर थाने की पुलिस ने संजीवनी रिसोर्ट में चल रही आनलाइन कैसिनो पार्टी पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 2.50 लाख के कैसिनो काइंस और एक लाख रुपये की नकदी बरामद की। साथ ही 26 लोगों को हिरासत में भी लिया है। थानाध्यक्ष नरेश राठौर के अनुसार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

