देहरादून। देहरादून में पटेल नगर कोतवाली के पीछे स्थित कबाड़ी बाजार में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार आग देर रात लगी और करीब 11 घंटे से अधिक समय से कबाड़ी बाजार में आग सुलग रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
कबाड़ी बाजार में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

