Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधदेहरादून के नेहरू कालोनी में छत के रास्ते एक घर में घुसे...

देहरादून के नेहरू कालोनी में छत के रास्ते एक घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात चोरी

देहरादून। देहरादून के नेहरू कालोनी स्थित एक घर में छत से घुसे चोरों ने कमरे में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि 13 सितंबर की सुबह उनका कुत्ता भौंक रहा था। इससे उनकी पत्नी की नींद खुली तो देखा कि बगल वाला कमरा खुला था और लाइट जल रही थी। उनकी पत्नी कमरे में पहुंचीं तो आलमारी खुली मिली। सामान बिखरा पड़ा था। अरुण कुमार ने बताया कि चोर घर से 70 हजार रुपये, एक किलो चांदी, पायल, सोने का कड़ा, अंगूठी, चेन, बाली, ले गए। इस बारे में 100 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चल पाया। चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। पड़ोस में रहने वाले व्यक्तियों ने बताया कि उनके खेत में टूटा बक्सा पड़ा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments