Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून नगर पालिका के अध्यक्ष रहे दीनानाथ सलूजा का निधन, देहरादून में...

देहरादून नगर पालिका के अध्यक्ष रहे दीनानाथ सलूजा का निधन, देहरादून में ली अंतिम सांस

देहरादून : देहरादून नगर पालिका (अब नगर निगम) के अध्यक्ष रहे दीनानाथ सलूजा का निधन हो गया। सोमवार सुबह उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनका निधन सुबह 8:15 बजे हुआ। उनकी स्मृति में सुबह 11 बजे नगर निगम में शोक सभा होगी। शाम चार बजे उनकी अंतिम यात्रा लखीबाग श्‍मशान घाट के लिए रवाना होगी।

लंबे समय से बीमार थे दीनानाथ सलूजा

नेशनल न्यूज एजेंसी के स्वामी सलूजा काफी लंबे समय से बीमार थे। 89-90 और कुछ हद तक डेढ़ दशक पहलेतक दीनानाथ सलूजा दूनघाटी के सामाजिक-सांस्कृतिक और गैर राजनीतिक मंचों का प्रमुख चेहरा थे।

उत्तराखंड आंदोलन के शुरुआती दौर में भी वह प्रत्यक्ष और बाद में परोक्ष रूप से सक्रिय रहे। देहरादून में आंदोलन के संचालन के लिए एकदम शुरूआत में बनी संघर्ष समिति के निर्माण में भी उनकी भागीदारी रही।

दीनानाथ सलूजा 1989 से 1994 तक देहरादून नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रहे। वह दून के ऐसे आखिरी पालिकाध्यक्ष थे, जो सभासदों के वोट से चुने गए थे। 1989 तक पालिकाध्यक्षों को सभासद ही चुनते थे, जबकि 1997 से पालिकाध्यक्ष का चुनाव सीधे आमजनता के वोट से होने लगा।

नगर निगम परिसर स्थित लाला जुगमंदर दास प्रेक्षागृह (टाउनहाल) का पहली बार आधुनिकीकरण दीनानाथ सलूजा के ही कार्यकाल में किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments