Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून पुलिस ने यूट्यूबर बॉबी कटारिया के गुरुग्राम स्थित घर पर चस्पा...

देहरादून पुलिस ने यूट्यूबर बॉबी कटारिया के गुरुग्राम स्थित घर पर चस्पा किया कुर्की नोटिस

देहरादून : सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने, स्टंट दिखाने और पुलिस को धमकाने के आरोपित यूट्यूबर बॉबी कटारिया के घर गुरुग्राम जाकर कैंट कोतवाली पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है।

तलाश में दबिश दे रहीं हैं पुलिस टीमें

यदि बॉबी कटारिया अब भी पुलिस ‌के सामने पेश नहीं हुआ तो एक महीने बाद कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। अभी तक उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं।

फरार चल रहा है बॉबी कटारिया
इंस्पेक्टर कैंट राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बॉबी कटारिया फरार चल रहा है। कई दबिश देने के बावजूद वह हत्थे नहीं चढ़ा जिसके कारण शनिवार को कोर्ट ने उसके कुर्की के वारंट जारी किए थे।

10 अगस्त को वायरल हुई थी बॉबी कटारिया की वीडियो
बीते 10 अगस्त को बॉबी कटारिया की एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें वह कैंट कोतवाली के किमाड़ी क्षेत्र में सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था। इस मामले में डीजीपी के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments