Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून : मणिपुर की घटना को लेकर महिला कांग्रेस ने किया पुतला...

देहरादून : मणिपुर की घटना को लेकर महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन

देहरादून: प्रदेश महिला कांग्रेस व महानगर कांग्रेस ने मणिपुर में युवतियों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार, जघन्य अपराध व यौन हिंसा के विरोध में एश्लेहाल चौक पर आरोपितों का पुतला दहन किया। साथ ही संलिप्त आरोपितों की सजा की मांग की। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मणिपुर सरकार व केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि उत्तराखंड में भी वनंतरा प्रकरण को लेकर सरकार ने अभी तक कुछ नहीं किया। धामी सरकार कार्रवाई पर जवाब दे। इस मौके पर प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, मनीष कुमार, कोमल बोरा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments