Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून-मसूरी मार्ग पर कार खाई में गिरी, दो की मौत, मृतक भाजपा...

देहरादून-मसूरी मार्ग पर कार खाई में गिरी, दो की मौत, मृतक भाजपा नेता राजीव प्रताप रुडी के समधी-समधन

देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी के समधी-समधन की रविवार को देहरादून में सड़क हादसे में मौत हो गई है। मसूरी में एलकेडी मार्ग पर किमाड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। 

प्राप्त सूचना अनुसार राजीव प्रताप रुडी के समधी नीरज त्‍यागी (Niraj Tyagi) और उनकी पत्‍नी शगुन त्‍यागी मसूरी से लौट रहे थे। रास्‍ते में देहरादून के निकट हादसा हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस 108 एंबुलेंस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी । टीम ने दो गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा हैै कि चारों लोग कार से मसूरी से देहरादून वापस लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, परिवार नोएडा से मसूरी घूमने आया था। हादसे में  नीरज त्यागी (55) पुत्र रामपाल सिंह, शगुन त्यागी उम्र 52 साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर,  अशोक कुमार उम्र 35 साल और नीरज त्यागी की बेटी आरूषि त्यागी उम्र 27 साल गंभीर घायल हो गए हैं।

मृतक शगुन त्‍यागी व नीरज त्‍यागी जेडीयू के राष्‍ट्रीय महासचिव केसी त्‍यागी के बहन-बहनोई थे। बीजेपी नेता राजीव प्रताप रुडी की बेटी की शादी नीरज त्‍यागी के बेटे से हुई है। नीरज त्‍यागी का का गांव देहरादून के पास राजपुर  में है। वे मूल रूप से यूपी के गाजियाबाद के थे, लेकिन तीन पीढि़यों से राजपुर में बस गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments