Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में अब तक 12 लोग डेंगू के मरीज,इंद्रानगर में ही सात...

देहरादून में अब तक 12 लोग डेंगू के मरीज,इंद्रानगर में ही सात लोगों में पाया गया लार्वा

देहरादून के इंद्रानगर में बुधवार को एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस तरह से जिले में इस सीजन में अब तक डेंगू के कुल 12 मरीज सामने आ चुके हैं। यह सभी मरीज देहरादून शहर और उसके आसपास के सटे क्षेत्रों से हैं।

बुधवार को इंद्रानगर निवासी 35 वर्षीय जिस महिला मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है, उन्होंने बुखार होने पर सिनर्जी अस्पताल में जांच कराई थी। महिला घर में ही और डॉक्टर की सलाह पर दवा लेने के बाद अब स्वस्थ बताई गई हैं। उनके परिवार के सदस्य और आसपास के लोग भी स्वस्थ हैं।

जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि जहां यह मरीज मिली है, वहां घरों और अन्य स्थानों पर सर्वे किया गया है। जिन स्थानों पर ज्यादा दिन से पानी जमा था, उसे खाली करा दिया गया है। अन्य किसी भी व्यक्ति में डेंगू के लक्षण नहीं पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर नगर निगम के सहयोग से फॉगिंग भी कराई गई है।

इंद्रानगर में अब तक सात मरीजों को हुआ डेंगू 
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच डेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अब तक इस साल इंद्रानगर और उससे सटे क्षेत्रों में डेंगू का डंक अपना ज्यादा प्रभाव दिखा रहा है। इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिन के भीतर ही डेंगू के सात मरीज सामने आ चुके हैं। जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार सर्विलांस किया जा रहा है। लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments