Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून में आपदा से हुई भारी क्षति पर डीएम बंसल की उच्च...

देहरादून में आपदा से हुई भारी क्षति पर डीएम बंसल की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, लगभग ₹211 करोड़ की हुई अनुमानित क्षति

देहरादून। देहरादून जनपद में 15 सितंबर की रात को हुई भीषण अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन शुरू हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार को ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में आपदाग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति और पुनर्स्थापन कार्यों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जिले में ₹211 करोड़ से अधिक की क्षति हुई है।

आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण व रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद समीक्षा

जिलाधिकारी ने मझाड़, कार्लीगाड, फुलैत, छमरोली, क्यारा, सरोना, भीतरली किमाड़ी, सिल्ला, चामासारी, पुरकुल व धनोला सहित कई गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। रिलिफ और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अब नुकसान का आंकलन तेज़ी से कराया जा रहा है।

प्राथमिकताएं: बिजली, सड़क, पेयजल पुनर्स्थापन और त्वरित मुआवजा

डीएम ने बैठक में स्पष्ट किया कि बिजली, सड़क, पेयजल सेवाओं की बहाली और घर, खेत, फसल का त्वरित मुआवजा प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि, “प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति तक राहत पहुंचाना प्रशासन का दायित्व है।”

प्रभावित क्षेत्रों में QRT टीमें तैनात

प्रत्येक आपदा प्रभावित क्षेत्र में सीनियर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तैनात कर दी गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बजट का इंतजार किए बिना आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल की जाएं। विभागों को शीघ्र प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश भी दिए गए।

कनेक्टिविटी बहाली पर विशेष जोर

डीएम ने लोनिवि और पीएमजीएसवाई को निर्देशित किया कि संपर्कविहीन क्षेत्रों को युद्धस्तर पर जोड़ने का कार्य किया जाए। पेयजल, विद्युत और सड़क सेवाओं को 100% बहाल करने के निर्देश भी दिए गए।

संयुक्त सर्वे और हाथोंहाथ मुआवजा वितरण

उन्होंने सभी विभागों को संयुक्त सर्वे कर भवन, पशु, कृषि, उद्यान आदि क्षति का आंकलन करने और हैंड-टू-हैंड मुआवजा वितरण सुनिश्चित करने को कहा।

क्षति का विभागवार विवरण (अनुमानित)
विभाग / क्षेत्र अनुमानित क्षति राशि
सिंचाई विभाग ₹64.50 करोड़
लोनिवि (PWD) ₹46 करोड़
पीएमजीएसवाई ₹26.38 करोड़
पेयजल निगम ₹18.23 करोड़
जल संस्थान ₹13.31 करोड़
विद्युत विभाग ₹10.63 करोड़
एनएचआई (जाखन पुल) ₹13.46 करोड़
ग्रामीण विकास विभाग ₹4.15 करोड़
शिक्षा विभाग ₹4.18 करोड़
स्वास्थ्य विभाग ₹35 लाख
कृषि विभाग ₹54 लाख
उद्यान विभाग ₹8.78 लाख
समस्त विकासखंडों की क्षति ₹9.23 करोड़

नोट: आंकलन कार्य अभी भी जारी है, क्षति की राशि और बढ़ सकती है।

बैठक में उपस्थित रहे:

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) के.के. मिश्रा, सिंचाई, लोनिवि, जल संस्थान, पीएमजीएसवाई, यूपीसीएल, कृषि, उद्यान, पशुपालन आदि विभागों के अधीक्षण अभियंता व वरिष्ठ अधिकारी।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी विभागों को संवेदनशीलता, त्वरित कार्यवाही और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए राहत कार्यों में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह समय प्रशासनिक सजगता और मानवीय संवेदना दोनों के संतुलन का है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments