Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में कई चौकी इंचार्ज समेत नौ दरोगाओं के तबादले

देहरादून में कई चौकी इंचार्ज समेत नौ दरोगाओं के तबादले

देहरादून। डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने जिले में कई चौकी इंचार्ज समेत नौ दरोगाओं के तबादले किए हैं। तबादला सूची में सहसपुर के सभावाला चैेकी इंचार्ज रजनीश कुमार सैनी को चार्ज से हटाकर वसंत विहार थाने भेजा गया है।

गांधीपार्क गेट पर बेरोजगारों के पत्थरबाजी और लाठीचार्ज मामले के बाद धारा चौकी से चकराता थाने भेजे गए दरोगा विवेक राठी को सभावाला चौकी इंचार्ज बनाया गया है। करनपुर इंचार्ज विनय शर्मा को अशारोड़ी चौकी इंचार्ज बनाया गया है। बाईपास चैकी इंचार्ज देवेश खुगशाल को करनपुर चौकी का नया इंचार्ज बनाया है। डोईवाला थाने के दरोगा दीपक द्विवेदी को बाईपास चैकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी है। लाखामंडल चौकी इंचार्ज निखिल देव को डालनवाला कोतवाली भेजा है। डालनवाला कोतवाली से दरोगा जसपाल गुसाईं को लाखामंडल चौकी का नया इंचार्ज बनाया है। कैंट थाने के दरोगा मुकेश डिमरी को पटेलनगर कोतवाली भेजा गया है। पटेलनगर कोतवाली से दरोगा देवेंद्र गुप्ता को कैंट थाने भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments