Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 600 पार

देहरादून में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 600 पार

देहरादून। देहरादून जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का संख्या 600 पार कर गई है। रविवार को चार मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से तीन एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

रविवार दोपहर बाद जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, जिले में बाहर से आए और उनके संपर्क में आने से कुल चार लोग संक्रमित पाए गए। जिन्हें अलग-अलग स्थानों में भर्ती किया गया है। दोपहर बाद तक जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 604 हो गई थी। जबकि अब तक कोरोना के 373 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 

रविवार को जिले के अलग-अलग अस्पतालों से कोरोना संक्रमण से स्वस्थ 36 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। कोरोना के स्टेट को-आर्डिनेटर एवं दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा है। जिन मरीजों को स्वस्थ होने पर घर भेजा जा रहा है उन्हें भी घर पर पौष्टिक आहार लेने और एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments