Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में गोल्ड कप का आगाज आज, एसोसिएशन का अध्यक्ष नहीं बनाए...

देहरादून में गोल्ड कप का आगाज आज, एसोसिएशन का अध्यक्ष नहीं बनाए जाने से नाराज हीरा सिंह बिष्ट ने दिया धरना

देहरादून : देव भूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 38वें गोल्ड कप का आयोजन आज से शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज के मैदान पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) ग्रीन के बीच खेला जाएगा।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे उद्घाटन

गोल्ड कप का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे। वहीं, शुक्रवार को टूर्नामेंट का दूसरा मैच तनुष क्रिकेट एकेडमी में एफसीआइ और एयर फोर्स के बीच खेला जाएगा। गोल्ड कप के आयोजन के दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसके लिए आयोजन समिति ने पुलिस को सूचना दी है।

हीरा सिंह बिष्ट ने समर्थकों के साथ स्पोट्र्स कालेज के गेट पर दिया धरना

हालांकि, गोल्ड कप के उद्घाटन में विवाद की आशंका भी बनी हुई है। इसी क्रम में सीएयू के सदस्य हीरा सिंह बिष्ट खुद को देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष नहीं बनाए जाने से नाराज हैं और उन्‍होंने अपने समर्थकों संग शुक्रवार की सुबह स्पोट्र्स कालेज के गेट पर धरना दिया। उन्होंने अपने धरने को सफल बनाने के लिए इंटक समेत अन्य संगठनों से शामिल होने का आह्वान किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments