Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून में घना कोहरा: जनजीवन प्रभावित, कई उड़ानें रद्द व डायवर्ट

देहरादून में घना कोहरा: जनजीवन प्रभावित, कई उड़ानें रद्द व डायवर्ट

देहरादून जिले में घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शनिवार शाम से ही देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसका असर रविवार सुबह से सामान्य जीवन पर साफ दिखाई दिया।

घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को झेलनी पड़ी। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच बच्चों को स्कूल पहुंचना पड़ा।

कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। सुबह आठ से दस बजे के बीच देहरादून आने वाली इंडिगो अहमदाबाद, इंडिगो दिल्ली, इंडिगो जयपुर और एयर इंडिया मुंबई की उड़ानें एयरपोर्ट नहीं पहुंच सकीं। इसके अलावा शनिवार शाम जयपुर और मुंबई से आ रही दो उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। अभी भी क्षेत्र में घना कोहरा बना हुआ है, जिससे उड़ानों के संचालन पर असर की संभावना बनी हुई है।

30-31 दिसंबर को बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30-31 दिसंबर के साथ ही एक-दो जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं 29 दिसंबर को देहरादून समेत छह जिलों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में सोमवार को भी घना कोहरा छाया रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments