Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में छाए बादल,कहीं कहीं बारिश, पर्वतीय इलाकों में आज भी भारी...

देहरादून में छाए बादल,कहीं कहीं बारिश, पर्वतीय इलाकों में आज भी भारी बारिश के आसार

कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों में अगले 24 घंटे के भीतर फिर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने कुछ इलाकों में भारी ओलावृष्टि के साथ ही बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।

शुक्रवार को राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं और  कई स्थानों पर सुबह से ही बारिश शुरू हो गयी है।

मौसम विज्ञानियों ने राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे में तेज गर्जना के साथ ही मध्यम से भारी बारिश की संभावना जतायी है। वहीं, जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments