Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में पुलिस के ढांचे को जल्द ही किया जाएगा अपग्रेड, डीआईजी...

देहरादून में पुलिस के ढांचे को जल्द ही किया जाएगा अपग्रेड, डीआईजी रैंक के होंगे कप्तान

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस के ढांचे को जल्द ही अपग्रेड किया जाएगा। यहां पुलिस कप्तान के रूप में डीआईजी रैंक के अधिकारी को तैनात किया जाएगा। मौजूदा समय में भी डीआईजी अरुण मोहन जोशी ही एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।  इसके अलावा कप्तान के साथ दो और आईपीएस (एसपी रैंक) भी तैनात किए जाएंगे। जबकि, प्रांतीय पुलिस सेवा के दो एएसपी रैंक के अधिकारियों के पास पहली जैसी जिम्मेदारियां रहेंगी। पुलिस मुख्यालय के इस प्रस्ताव को गृह विभाग से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। इसके क्रम में इस व्यवस्था को जल्द लागू किया जा सकता है। 

दरअसल, देहरादून जिले की आबादी और शहर का क्षेत्रफल लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यहां पुलिस अधिकारियों पर भी काम की जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक हो गई है। राजधानी होने के नाते कानून व्यवस्था की भी बेहद बड़ी जिम्मेदारी रहती है। ऐसे में यहां पुलिस की कमान एसएसपी रैंक से अपग्रेड कर डीआईजी (उपमहानिरीक्षक) स्तर के अधिकारी को दिए जाने की कवायद चल रही थी। वर्तमान में पुलिस विभाग में डीआईजी की संख्या भी पहले से बेहद अधिक है।

इस प्रस्ताव को पुलिस मुख्यालय की ओर से गृह सचिव के समक्ष रखा गया था। इस नई व्यवस्था में पुलिस के प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव होना है। मसलन, अभी तक पुलिस कप्तान के बाद तीन एएसपी रैंक के अधिकारियों के पास क्रमशरू शहर, देहात, ट्रैफिक और क्राइम जिम्मा रहता था। लेकिन, अब यह पूरी तरह बदल जाएगा। अब कुल मिलाकर तीन आईपीएस अधिकारियों की पोस्ट बनाई जाएगी। इनमें डीआईजी रैंक के कप्तान के अलावा दो एसपी लेवल के आईपीएस शामिल होंगे। डीजीपी के अनुसार इस प्रस्ताव को गृह विभाग की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। 
ट्रैफिक हो सकता है आईपीएस के हाथ में 

नई व्यवस्था में जिले के ट्रैफिक की कमान भी आईपीएस के हाथों में दी जा सकती है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रैफिक यहां पर बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में यह जिम्मेदारी भी एक सीनियर अफसर को दिया जाना बेहतर होगा। इसके लिए शासन स्तर से बदलाव किए जाने हैं। 

यह हो सकती है नई व्यवस्था 
पुलिस कप्तानरू डीआईजी 
एसपी लॉ एंड ऑर्डररू आईपीएस एसपी रैंक 
एसपी ट्रैफिकरू आईपीएस एसपी रैंक 
एसपी सिटीरू पीपीएस एएसपी रैंक 
एसपी देहातरू पीपीएस एएसपी रैंक

जिला बंट सकता है सेंट्रल, आउटर जोन में 

शहर का विभाजन पुलिस व्यवस्था में अभी तक सिटी और देहात के नाम से होता है। मौजूदा समय में 10 थाने सिटी में और 11 थाने देहात में हैं। ऐसे में इस व्यवस्था के नाम में बदलाव कर इसे सेंट्रल जोन और आउटर जोन करने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे पहले पश्चिमी और पूर्वी दून के रूप में बात हुई थी। 

अन्य जिलों में भी बदलाव संभव

शुरूआत में इस नई व्यवस्था में देहरादून के साथ-साथ हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को भी शामिल करने की बात कही जा रही थी। लेकिन, शुरूआती चरण में केवल देहरादून के नाम पर ही मुहर लगी है। सूत्रों के मुताबिक यदि यहां पर यह व्यवस्था ठीक रही तो आगे और भी बड़े जिले इसके अंतर्गत किए जा सकते हैं। 

दून में पुलिस कप्तान के रूप में डीआईजी रैंक के अधिकारी को तैनात करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही व्यवस्था लागू की जा सकती है। उनके साथ यहां पर दो आईपीएस और तैनात किए जाएंगे। ताकि, देहरादून में पुलिसिंग को और बेहतर किया जा सके।
– अशोक कुमार, डीजीपी उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments