Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में पुलिस ने बरामद किए 30 लाख के स्मार्ट फोन, मालिकों...

देहरादून में पुलिस ने बरामद किए 30 लाख के स्मार्ट फोन, मालिकों को सौंपे

देहरादून।राजधानी देहरादून में पुलिस ने विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई, कालसी थानों में दर्ज मोबाइल खोने की शिकायतों की जांच करते हुए करीब 30 लाख रुपए के 200 स्मार्ट फोन बरामद किए। शुक्रवार को एसपी सिटी की देखरेख में मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए।

एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि जिले में खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए नगर और देहात क्षेत्र में मोबाइल रिकवरी सेल का गठन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सीओ विकासनगर की देखरेख में गुम हुए मोबाईल फोनों की बरामदगी के लिए एसओजी देहात की ओर से सर्विलांस के माध्यम से, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यों से खोए कुल 200 स्मार्ट मोबाईल फोन बरामद किये गए। बरामद किए गए मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments