Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में बिना मास्क घूमने वाले हो जाएं सावधान, पकड़े गए तो...

देहरादून में बिना मास्क घूमने वाले हो जाएं सावधान, पकड़े गए तो अब देना होगा जुर्माना

देहरादून राजधानी की सड़कों व बाजारों में बिना मास्क के घूमने वालों को यह खबर सावधान करने वाली है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में प्रशिक्षण लेने आए कई राज्यों के 11 वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से सारे एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत दी है कि बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इतना देना होगा जुर्माना
पहली बार बिना मास्क के पकड़े गए लोगों से पांच रुपये का जुर्माना वसूला जाय। वहीं दूसरी बार पकड़े जाने पर सात रुपये और तीसरी बार पकडे़ जाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लिया जाए।

इतना ही नहीं जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार का कहना है कि कोरोना को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की ओ से जो भी गाइडलाइन जारी की गई हो उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। जो भी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहा है, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कोरोना बीमारी को दावत दे रहे बिन मास्क लगाए लोग
जिलाधिकारी का कहना है कि देखने में आ रहा है कि राजधानी की सड़कों और बाजारों में तमाम लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं जो कोरोना बीमारी को दावत दे रहे हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि पलटन बाजार समेत राजधानी के प्रमुख बाजारों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा और जो भी लोग बिना मास्क के पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments