Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में भी क्विक रिस्पांस टीम की तैनात, आईटीबीपी के जवान भी...

देहरादून में भी क्विक रिस्पांस टीम की तैनात, आईटीबीपी के जवान भी तैनात

देहरादून। उत्तराखंड में पांच दिन बाद दो और जमाती कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। दोनों हरिद्वार जिले के हैं। एक संक्रमित लक्सर क्षेत्र के बहादरपुर और दूसरा भगवान के मानकपुर माजरा से है। दोनों को गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों क्षेत्रों को सील भी कर दिया है।

– प्रदेश सरकार ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल को संवेदनशील माना है। इन चार जिलों में सरकार तीन मई तक लॉकडाउन के तहत पाबंदियां बरकार रखने पर विचार कर रही है। केंद्र की गाइडलाइन आने के बाद अन्य नौ जिलों में लॉकडाउन के तहत आंशिक राहत देने की कार्ययोजना बनेगी। अभी यह निर्णय नहीं हुआ कि सरकार 20 अप्रैल से पहले इन जिलों में राहत देने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी या फिर केंद्र से आने वाले निर्देश के बाद रणनीति तैयार करेगी।

– आज भी रोज की तरह सुबह सात बजे से दुकानें खुलीं। राजधानी देहरादून और रुद्रपुर में बाजार में भीड़भाड़ नजर नहीं आई।
– राजधानी देहरादून में भी क्विक रिस्पांस टीम तैनात की गई है। देहरादून में वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। यहां आईटीबीपी के जवान भी तैनात किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments