Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून में महिला और किशोरी ने की आत्महत्या

देहरादून में महिला और किशोरी ने की आत्महत्या

देहरादून। शहर में एक किशोरी और एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पहला मामला कैंट कोतवाली का है, जहां किशोरी ने फांसी लगाई। जबकि दूसरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। वहां महिला ने घर में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

कैंट पुलिस ने बताया कि गढ़ी कैंट क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के स्वजनों ने बताया कि वह केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में आठवीं की छात्र थी। बुधवार रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। जबकि एक कमरे में किशोरी बड़ी बहन के साथ सो रही थी। सुबह किशोरी फंदे से लटकी मिली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। उधर, राजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की पहचान संगीता निवासी ग्राम सीला के रूप में हुई। एसओ के अनुसार, महिला के पति ने बताया कि उनकी शादी 2013 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। पति पहले रुड़की के होटल में काम करता था। मगर लॉकडाउन के बाद से वह घर पर था। आत्महत्या की वजह घरेलू झगड़ा बताया जा रहा है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments