Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदेहरादून में युवक को पहले बनाया नशे का आदी फिर काट दिया...

देहरादून में युवक को पहले बनाया नशे का आदी फिर काट दिया गुप्तांग, युवती सहित 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: वसंत विहार क्षेत्र की एक महिला ने युवती सहित पांच आरोपितों पर उसके बेटे को नशे का आदी बनाने, मारपीट कर उसके दांत तोड़ने और बाद में उसका गुप्तांग काटने का आरोप लगाया है। वसंत विहार थाना पुलिस ने युवती सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह के अनुसार एक महिला ने तहरीर दी है कि उनका बेटा 25 वर्ष का है।आरोपित शोएब, राजू, अंकुश नेगी, पीयूष व नेहा जोकि पहले उनके किराएदार रह चुके हैं, उनके बेटे को छह महीने से नशे के इंजेक्शन देते आ रहे हैं और स्मैक का नशा करवाते थे।

पिता ने कहा बेटे का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा
पांचों ने मिलकर उनके बेटे को बाहर ले जाकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और लिखवाया है कि उनके बेटे ने पांचों से 80 लाख रुपये लिए हैं, जिसके चलते उनके बेटे को मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि होली के बाद उनकी गैर मौजूदगी में पांचों उनके घर पर घुसे और उनके बेटे को बुरी तरह से पीटते हुए उसके चार दांत तोड़ दिए।

बेटे ने मां को दी पूरी जानकारी
आरोपितों ने बेटे को धमकाया कि यदि यह बात मां को बताई तो वह उसकी जीभ काट देंगे। आरोप है कि पांचों ने मिलकर उसका गुप्तांग भी काट दिया। इनमें से नेहा ने घर की तलाशी ली व जेवरात के बारे में पूछा। 14 मार्च को बेटे ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी।

मेडिकल रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई

इंस्पेक्टर होशियार सिंह ने बताया कि पीड़ित से मेडिकल करवाने के लिए कहा गया है। अभी उन्होंने रिपोर्ट नहीं दी है। फिलहाल तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक नशे का आदी है, इसलिए वह अभी अपने बयान सही ढंग से नहीं दे पा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments