Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में 97 फीसद लोग जीत चुके कोरोना से जंग

देहरादून में 97 फीसद लोग जीत चुके कोरोना से जंग

देहरादून। कोरोना संक्रमण के लिहाज से सर्वाधिक प्रभावित रहे दून में अब निरंतर राहत दिख रही है। संक्रमण दर तीन के करीब आ चुकी है और कोरोना से होने वाली मौत पर भी अंकुश लग रहा है। इसी तरह कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की दर भी 97 फीसद पार कर गई है।

मंगलवार को दून में महज 3.69 फीसद सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इसके सापेक्ष 694 लोग स्वस्थ हो गए। स्वस्थ होने का आंकड़ा नए मामलों से 248 फीसद अधिक रहा। कोरोना की पहली व दूसरी लहर में यहां अब तक एक लाख आठ हजार 762 व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से एक लाख दो हजार 178 व्यक्ति स्वस्थ भी हो गए। स्वस्थ होने की दर 97.25 फीसद है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए व्यक्तियों के मुकाबले यह 9.20 फीसद अधिक है।

एक जून को यह रही स्थिति

-नए मामले, 279 (अब तक कुल 1,08,762 )

-संक्रमण दर, 3.69 फीसद (अब तक कुल 11.30 फीसद)

-मौत, 23 (अब तक कुल 3192)

-स्वस्थ हुए, 694 (अब तक कुल 1,02,178)

-सक्रिय मामले, 2812

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments