Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून: शोरूम के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

देहरादून: शोरूम के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

देहरादून: कारगी चौक के निकट एक ई रिक्शा शोरूम के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। पुलिस ने इस मामले में घटना के 10 दिन बाद चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। राहुल अरोडा निवासी संदेश नगर कनखल हरिद्वार ने बताया कि उनका ई-रिक्शा शोरुम आरआर मोटर्स के नाम से कारगी चौक, निशान शोरुम के पास स्थित है। बीते 12 जुलाई की सुबह पता चला की शोरुम के शटर के ताले तोड़कर चोर लाखों का सामान चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि घटना को 12 जुलाई की प्रात: दो से पांच बजे के बीच अंजाम दिया गया, जोकि सीसीटीवी फुटेज से पता चला रहा है। चोरी हुए सामान में बैटरी, चार्जर, कंट्रोलर, ड्रम एक्सल सहित अन्य ई-रिक्शा से संबंधित सामान शामिल है। जाते हुए चोरों ने शोरूम के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments