Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून समेत चार जिलों में नहीं होगा आज और कल लॉकडाउन

देहरादून समेत चार जिलों में नहीं होगा आज और कल लॉकडाउन

देहरादून। ईद और रक्षाबंधन को देखते हुए प्रदेश के चार मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आज शनिवार और रविवार को लॉकडाउन नहीं होगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सचिव आपदा प्रबंधन शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सरकार ने 17 जुलाई को चार जिलों में सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को लॉकडाउन करने का निर्णय लिया था, लेकिन इस सप्ताह ईद और रक्षाबंधन के मद्देनजर लॉकडाउन न करने का फैसला किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि महामारी की रोकथाम को लेकर पूर्व में जारी बाकी सभी निर्णय कड़ाई से लागू रहेंगे। सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, पुलिस महानिदेशक, कुमाऊं और गढ़वाल मंडल आयुक्तों व सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments