Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदोपहर बाद बदला मौसम, भराड़ीसैंण में बारिश और टिहरी में हुई ओलावृष्टि

दोपहर बाद बदला मौसम, भराड़ीसैंण में बारिश और टिहरी में हुई ओलावृष्टि

ओलावृष्टि

उत्तराखंड में सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। भराड़ीसैंण में जमकर बारिश हुई। वहीं, टिहरी जिले में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बारिश होने से पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

अगले चार दिन बिगड़ा रहेगा मौसम
बता दें कि अगले चार दिन उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश और अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। जनपद देहरादून में भी बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। शेष जनपदों के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments