Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदोस्त संग ऋषिकेश घूमने आया युवक लक्ष्मण झूला मस्तराम घाट पर गंगा...

दोस्त संग ऋषिकेश घूमने आया युवक लक्ष्मण झूला मस्तराम घाट पर गंगा नदी में डूबा

देहरादून हररावाला निवासी 25 वर्षीय युवक मोहित कुमार अपने दोस्त के साथ ऋषिकेश लक्ष्मण झूला घूमने के लिए आया हुआ था। दोनों दोस्त घूमते घूमते लक्ष्मण झूला मस्तराम घाट पर पहुंचे, जहां मोहित ने कपड़े उतार कर गंगा में छलांग लगा दी और काफी देर तक तेरता रहा, इसी दौरान अचानक वह भंवर में फंस गया

और गंगा में डूब गया जैसे ही उसके दोस्त ने देखा कि मोहित कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया शोर सुनने पर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुँचे लोगों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला को दी थाना लक्ष्मण झूला जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों को मौके पर रेस्कयू अभियान चलाया जिसके बाद एसडीआरएफ के गोताखोरों ने काफी देर तक रेस्क्यू अभियान चलाया और गंगा में कही जगह गोते लगाने के कई घण्टे के रेस्कयू के बाद मृतक मोहित के शव को बरामद कर लिया गया मौके पर ही एसडीआरएफ के जवानों ने मोहित को स्वास्थ्य ट्रीटमेंट देने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक सांस न चलने के बाद 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृतक घोषित कर दिया, मौके पर मोहित के माता पिता रिश्तेदारों पहुंच गए सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments