Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदो दिन नहीं चलेंगी  दो ट्रेनें, आरओबी निर्माण के चलते संचालन पर रोक

दो दिन नहीं चलेंगी  दो ट्रेनें, आरओबी निर्माण के चलते संचालन पर रोक

नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार और शुक्रवार को नहीं होगा।

इसके अलावा देहरादून से प्रयागराज के बीच संचालित लिंक एक्सप्रेस को मंगलवार को देहरादून के बजाय लक्सर से ही रवाना किया जाएगा। मोतीचूर-रायवाला के बीच आरओबी निर्माण के चलते ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई है।
स्टेशन अधीक्षक (संचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस के संचालन पर रोक लगाई गई है। फिलहाल दोनों ट्रेनें मंगलवार और शुक्रवार को नई दिल्ली और काठगोदाम नहीं जाएंगी।साथ ही प्रयागराज से देहरादून के बीच संचालित लिंक एक्सप्रेस मंगलवार को देहरादून नहीं आएगी। ट्रेन को लक्सर से ही प्रयागराज के लिए रवाना किया जाएगा।यह पहली बार नहीं है जब लिंक एक्सप्रेस को लक्सर से ही टर्मिनेट किया गया है। पिछले दिनों लिंक एक्सप्रेस को लक्सर से टर्मिनेट किया गया था। यात्रियों को रोडवेज की बसों से हरिद्वार और देहरादून लाया गया था।मोतीचूर और रायवाला स्टेशन के बीच आरओबी निर्माण के चलते ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई है। बता दें कि पिछले दिनों लक्सर और हरिद्वार के बीच आरओबी निर्माण के चलते देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई थी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments