देहरादून। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उन्हें जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती किया गया। बीती रात कोविड रिपोर्ट आने के बाद रात में ही विनोद चमोली अस्पताल पहुंचे। वहीं, सचिवालय में कोरोना के कारण बाहरी लोगों और मीडिया की एंट्री बैन कर दी गई है। इसके साथ ही सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर सिर्फ दो घंटे खुलेगा।

