Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनए साल के पहले दिन ऋषिकेश महापौर ने किया मां गंगा का...

नए साल के पहले दिन ऋषिकेश महापौर ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक

ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं ने शहर की खुशहाली की मंगल कामना को लेकर नूतन वर्ष के पहले दिन मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान महापौर ने कहा कि हम 2020 को विदाई देकर वर्ष 2021 में प्रवेश कर रहे हैं। यह ऐसा समय होता है, जब हम अपने अतीत से सीख लेते हुए भविष्य की ओर बढ़ते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण 2020 अत्यंत ही कठिनाई भरा और दुखद वर्ष रहा, लेकिन भारत अतीत की ओर न देखते हुए भविष्य की ओर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है।

शुक्रवार की दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम महापौर गंगा तट स्थित त्रिवेणी घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने देवभूमि ऋषिकेश वासियों की सुख समृद्धि और मंगल कामना को लेकर करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने वाली मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इस मौके पर शहर वासियों को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने कहा, पिछले साल कोरोना वायरस महामारी ने न केवल हमारे स्वास्थ्य और तर्क शक्ति को बर्बाद किया, बल्कि हमारे जीवन पर भी काफी बुरा प्रभाव छोड़ा। किसी बुरे सपने की तरह ही यह हमारे जीवन को आगे भी प्रभावित करता रहेगा। फिर भी हमें नए साल 2021 में एक बेहतर कल के लिए आशा और दृढ़ता बनाए रखना जारी रखना होगा।

महापौर अनीता ममगाईं ने ये भी कहा कि वर्ष 2021 से लोगों की बहुत आशाएं जुड़ी हैं। मां गंगा और ईश्वर से प्रार्थना है कि नूतन वर्ष हमें महामारी के बाद नई दुनिया को फिर से बसाने और नए सिरे से काम करने का अवसर देगा। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, पार्षद लक्ष्मी रावत, अनीता रैना, रीना शर्मा, राजेश दिवाकर, वीरेंद्र रमोला, विपिन पंथ, विजेंद्र मोगा, गुरविंदर सिंह, प्रदीप धस्माना, ज्योति सहगल, पंकज शर्मा, पवन शर्मा, हितेंद्र पंवार, विनोद शर्मा, पंकज गुप्ता, अनिल ध्यानी, नीरज सर्वहत, संजय वर्मा, डीपी रतूड़ी, बृजेश शर्मा, गौरव कैंथोला, राकेश पार्षा, अक्षय खेरवाल, अरविंद गुप्ता, सुग्रीव द्विवेदी, अंकित तो पाल, संजीव कुमार, रूपेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments