Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनए साल के पहले दिन साफ रहेगा मौसम

नए साल के पहले दिन साफ रहेगा मौसम

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम साफ है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सभी इलाकों में सुबह से धूप खिली रहेगी। हालांकि हरिद्वार, उधम सिहं नगर समेत कुछ अन्य मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है।दिसंबर महीने के अंतिम दिन लक्सर क्षेत्र कोहरे की चादर में ढका नजर आया। ठंड के चलते लोगों का जनजीवन ठहर सा गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में साफ दिखाई दिया। शीतलहर के चलते लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर रहे। लोग जरूरी काम के लिए ही बाहर निकले।

दिसंबर के अंतिम दिन की सुबह कोहरे की चादर से ढकी हुई थी। दोपहर तक आसमान में कोहरा चढ़ा रहा। कोहरा ही बूंद बनकर टपकता रहा और ठंड बढ़ती गई। इस कारण सूर्य देव के दर्शन होने मुश्किल हो गए। दोपहर के बाद सूरज की किरणें खिलीं जरूर, लेकिन कड़ाके की सर्दी से राहत दिलाने में विफल रही।दिनभर ठंड रहने से बाजार भी सुनसान पड़े रहे। लोग जरूरी काम के लिए ही बाहर निकले। शाम होते-होते सर्दी ज्यादा असरदार हो गई। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई दिया। सर्दी के चलते बाजार जल्दी बंद हो रहे।उधर, मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों में भीषण सर्दी के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना भी बन रही ह। उधर, नगर पालिका की ओर से कस्बे में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments