Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनगर निगम कर्मियों को मिली बोनस की सौगात, अब और भी खास...

नगर निगम कर्मियों को मिली बोनस की सौगात, अब और भी खास होगा दीपावली का त्योहार

दून नगर निगम के करीब 1300 नियमित कर्मचारियों को दीपावली बोनस की सौगात मिल गई है। निगम प्रशासन की ओर से सोमवार को कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि जमा करा दी गई है। नगर आयुक्त अभिषेक रूहेला ने बताया कि गत दिनों तीन माह के डीए एरियर का भुगतान भी कर्मचारियों को किया गया था। बोनस को लेकर नगर विकास कर्मचारी महासंघ ने खुशी जताई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत दिनों राज्य सरकार की ओर से राज्य कर्मचारियों के समान निकाय कर्मचारियों को भी बोनस जारी करने का ऐलान किया था। इसके बाद नगर निगम ने अपने कर्मचारियों के खाते में बोनस जमा कराने की तैयारी कर ली। नगर आयुक्त ने बताया कि सभी कर्मचारियों को 6908 रुपये दीपावली बोनस राशि जारी की गई है। नगर विकास कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नाम बहादुर ने बोनस देने के लिए महापौर सुनील उनियाल गामा समेत नगर आयुक्त अभिषेक रूहेला का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments