Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनगर निगम में पार्षद और कर्मचारी आपस में भिड़े, हंगामे के बाद...

नगर निगम में पार्षद और कर्मचारी आपस में भिड़े, हंगामे के बाद दफ्तर में लगाया ताला; कामकाज ठप

देहरादून। देहरादून नगर निगम में कर्मचारी और पार्षद आपस में भिड़ गए, जिसके चलते मौके पर जमकर हंगामा हुआ। नौबत यहां तक आ गई कि कर्मचारियों ने दफ्तर में ताले लगाकर कामकाज ठप कर दिया। अब भी वहां हंगामे की स्थित बनी हुई है।

दरअसल, पार्षद रवि  गुसाईं और विनोद कुमार का कर्मचारियों के साथ एलईडी लाइटों को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि पार्षदों ने कर्मचारियों पर लाइटें दुरुस्त न रखने का आरोप लगाते हुए अभद्रता कर दी, जिसके बाद वे मौके स चले गए। इसको लेकर कर्मचारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने दफ्तर में ताला जड़ दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments