Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनमकीन सप्लाई भेजने का झांसा देकर तीन लाख हड़पे

नमकीन सप्लाई भेजने का झांसा देकर तीन लाख हड़पे

देहरादून। नमकीन की सप्लाई भेजने का झांसा देकर दून के कारोबारी से तीन लाख रूपये हड़प लिए गए। आरोपियों ने पीड़ित महिला को कंपनी का क्लीयरिंग एंड फाॅरवर्ड एजेंट बनाने का भी झांसा दिया। मामले में गढ़ी कैंट थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।

कोर्ट में क्वालिटी प्वाइंट कंपनी की संचालक कामना मलिक पत्नी महेश मलिक पत्नी महेश मलिक निवासी किशननगर एक्सटेंशन ने तहरीर दी। कहा कि उनका संपर्क ट्वींस इंटरनेशनल कंपनी राजकोट के संचालक रामपाल, सागर पटेल और आलोक महेश्वरी से हुआ। उन्होंने नमकीन का कारोबार करने की बात कही। कुछ सेम्पल भी उन्हें भेजे गए। जो पसंद आए। महिला ने उनकी कंपनी के साथ कारोबार करने पर सहमति जता दी। कारोबार शुरू करने की बात कहते हुए सीएंडएफ डील की गई। इसके बाद नमकीन की सप्लाई का झांसा देकर तीन लाख रूपये अपने दिए बैंक खातों में जमा करवा लिए। रकम पिछले साल फरवरी और मार्च में दी गई। तब से पीड़ित महिला और उनके परिवार के लोग रकम वापस पाने को चक्कर काट रहे हैं। आरोपियों ने एक चेक भी महिला को दिया। वह बाउंस हो गया। इंस्पेक्टर कैंट नंद किशोर भट्ट ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments