Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विस परिसर में करवाया यज्ञ, लिया राज्य...

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विस परिसर में करवाया यज्ञ, लिया राज्य हित में कार्य करने का संकल्प

देहरादून। विधानसभा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उत्‍तराखंड की पांचवीं विधानसभा की शुरुआत के मद्देनजर विधानसभा परिसर में वैदिक मंत्रोचारण के साथ यज्ञ करवाया। सोमवार को इस दौरान विधानसभा के कार्मिकों द्वारा यज्ञ में आहूति डालकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राज्य हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

दायित्वों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील

ऋतु खंडूडी भूषण ने विधिवत यज्ञ में भाग लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली की कामना करते हुए विधानसभा के कार्मिकों के हित में कार्य करने की बात कही। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह अपने महत्वपूर्ण पड़ाव का शुभारंभ हमेशा यज्ञ से करती हैं व उस यज्ञ में संकल्प लेकर कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करती हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कार्मिकों से कहा कि हमें विधानसभा में नए कीर्तिमान स्थापित करने हैं जो देश के लिए आदर्श विधान सभा के रूप में स्थापित हों। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने पदों पर रहते हुए दायित्वों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विधानसभा के सभी कार्मिक उनके परिवार की तरह हैं व कार्मिकों की समस्या के समाधान के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहेंगी।

हमें प्रदेश और जनता के हित में कार्य करना होगा

उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश और जनता के हित में कार्य करना होगा व जिसके लिए हम सभी संकल्पित भी हैं। इस अवसर पर सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल, संयुक्त सचिव नरेंद्र रावत, अपर सचिव चंद्र मोहन गोस्वामी, प्रमुख प्रतिवेदक हेम गुरानी, वरिष्ठ निजी सचिव अजय अग्रवाल, प्रोटोकॉल अधिकारी मयंक सिंघल, व्यवस्था अधिकारी दीपचंद, समीक्षा अधिकारी मुकेश हटवाल, प्रवीण जोशी, राजीव बहुगुणा, शशि प्रभा, वंदना हर व्यासी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments